ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्धहल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवालब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत मेंहल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शनहरिद्वार कांवड़ मेले में भिखारी बनकर पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे में जुटाए ₹4 हजार; वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस
खबर शेयर करे -

सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक अध्यापक (प्राईमरी) सहायक अध्यापक (एलटी) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
योग्य इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2024 है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें. हालांकि उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए फिलहाल काफी समय है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों पर नियुक्तियां उत्तराखंड के जनजाति कल्याण विभाग के तहत की जाएंगी।

योग्यता

सहायक अध्यापक (प्राईमरी) – 15 पद
सहायक अध्यापक (एलटी) कंप्यूटर शिक्षा – 12 पद

शैक्षिक योग्यता आयु सीमा

सहायक अध्यापक (प्राईमरी)पद के लिए: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ दो वर्षीय शिक्षाशास्त्र में डिप्लोमा (D.El.Ed, BTC, आदि) होना चाहिए।
सहायक अध्यापक (एलटी) कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन (BCA, या समकक्ष डिग्री) एलटी डिप्लोमा या B.Ed की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इतनी मिलेगी सैलरी

सहायक अध्यापक (प्राईमरी) पद पर उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये (लेवल-6) तक सैलरी दी जाएगी.
सहायक अध्यापक (एलटी) पद पर उम्मीदवारों को हर महीने 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये (लेवल-7) तक सैलरी दी जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा (ऑफलाइन या ऑनलाइन) के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 23 फरवरी 2025 को आयोजित की जा सकती है. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में साइबर अपराध, नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का पाठ, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने विद्यार्थियों को किया सतर्क

You missed

error: Content is protected !!