ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल।  नौकुचियाताल के कमल ताल के समीप पर्यटन सड़क धंसने से यातायात के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को फरवरी माह में ही बरसात से पहले सड़क की मरम्मत के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन विभाग की निष्क्रियता के कारण 6 किलोमीटर लंबी भीमताल-नौकुचियाताल पर्यटन सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है।

सड़क के 2, 3 और 4 किलोमीटर के हिस्सों में नालियों की सफाई न होने और कुछ जगहों पर नालियों के गायब होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर पैदल फुटपाथ की हालत भी जर्जर है, क्योंकि इंटरलॉक टाइल्स नहीं लगाई गई हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग पहले पूरी सड़क के पानी निकासी की व्यवस्था बनाए, तभी बाकी निर्माण कार्यों की शुरुआत करे, अन्यथा सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।

साथ ही, सड़क के ड्रेनेज सिस्टम को तत्काल दुरुस्त करने और डामरीकरण की मांग की है, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र की जनता और पर्यटन उद्योग प्रभावित हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्यवाही न हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!