ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में एसपी ने ऑटो, ई-रिक्शा व बस चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

नैनीताल। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। यातायात दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने जिले के सभी थाना एवं यातायात प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

एसपी हल्द्वानी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

सड़क सुरक्षा माह को सार्थक बनाने की दिशा में आज श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी शहर के ऑटो, ई-रिक्शा, प्राइवेट बस संचालकों एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी को:

यातायात नियमों का पालन करने

सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने

हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग

ओवरस्पीडिंग व लापरवाही से बचने

के लिए प्रेरित किया गया।

Good Samaritan Scheme की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान Good Samaritan Scheme के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की निडर होकर मदद करने, उन्हें अस्पताल पहुंचाने तथा तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

ये रहे मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि

इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

 अमित कुमार — क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी

 महेश चंद्रा — प्रभारी निरीक्षक यातायात, हल्द्वानी

 सुशील जोशी — थानाध्यक्ष मुखानी

उपनिरीक्षक विक्रम सिंह — सीपीयू हल्द्वानी

 शेर सिंह बिष्ट — अध्यक्ष, ऑटो यूनियन दमुआदूंगा

 राजा आहूजा — अध्यक्ष, ऑटो यूनियन ओके होटल

इसके अलावा बड़ी संख्या में ऑटो, ई-रिक्शा, प्राइवेट बस संचालक, स्थानीय नागरिक एवं यातायात/सीपीयू पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 जुलाई 2026
error: Content is protected !!