ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग अब स्कूल बसों का करेगा सेफ्टी ऑडिट

हल्द्वानी में शनिवार को स्कूल बस में आग की घटना के बाद दैनिक जागरण ने रविवार के अंक में देहरादून में भी स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

जिसका संज्ञान लेकर देहरादून के आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने अगले हफ्ते से स्कूल बसों का सेफ्टी ऑडिट करने के आदेश दिए हैं।

आरटीओ ने बताया कि 19 या 20 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूल बसों की जांच की जाएगी। जिन स्कूलों के पास अधिक बसें हैं, वहां परिवहन विभाग की टीम स्कूल में जाकर जांच करेगी, जबकि शेष स्कूलों की बसों को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर बुलाकर उनका तकनीकी व भौतिक निरीक्षण किया जाएगा।

देहरादून में परिवहन विभाग ने सितंबर में स्कूल वैन का सुरक्षा ऑडिट तो किया था, लेकिन स्कूल बसों को लेकर वह उदासीन बना रहा। हालांकि, विभाग ने दावा किया था कि दूसरे चरण में स्कूल वैन का ही सेफ्टी आडिट होगा, लेकिन तीन माह बाद भी विभाग ने कदम नहीं उठाए।

हल्द्वानी में 9 दिसंबर को हुई आग की घटना के बाद विभाग एक्शन मोड में आ गया है। बता दें कि, हल्द्वानी में निजी स्कूल के बच्चों को ले जा रही बस में शनिवार को लगी भीषण आग लग गई थी।

गनीमत रही कि चालक ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बाद देहरादून में भी स्कूल बसों के सेफ्टी आडिट का मुद्दा गरमा गया था। स्कूल वैन के संचालक भी मांग करने लगे कि उनकी तरह स्कूल बसों की भी जांच की जाए।

यह भी पढ़ें :  कूटा अध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण और संविदा प्राध्यापकों के वेतन का उठाया मुद्दा

You missed

error: Content is protected !!