ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

12 जुलाई को होगा साह-चौधरी समाज का प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं और वरिष्ठजनों का होगा सम्मान

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा “छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद–2026” शीर्षक से प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 को सायं 3:00 बजे गोवर्धन हॉल, मल्लीताल में किया जाएगा।

समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकित साह (ब्लॉक प्रमुख, बेतालघाट) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश चौधरी (सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड) मौजूद रहेंगे।

साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष मनोज साह एवं सचिव शैलेन्द्र चौधरी ने समाज के सभी सदस्यों और नगरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहन देना, मेधावी विद्यार्थियों एवं युवाओं को सम्मानित करना, वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा समाज में सामाजिक एकता और प्रेरणा की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन का कवरेज करने का आग्रह भी किया है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर लूटकांड का ₹10 हजार का इनामी आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, पुलिस-एसओजी की बड़ी सफलता

You missed

error: Content is protected !!