ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। विकासखंड ओखलकांडा अंतर्गत ग्राम सभा डालकन्या (डेंफ्टा) में आगामी 4 जून से सत्य, धर्म और आदर्शों की अमर गाथा पर आधारित महाराजा हरिश्चंद्र नाटक का शुभारंभ होने जा रहा है।

श्री हरिश्चंद्र नाटक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति का क्षेत्र में विशेष महत्व है।

समिति के अनुसार, देवभूमि उत्तराखंड का यह एकमात्र गांव है जहां पिछले 16 वर्षों से सत्य के प्रतिमूर्ति और अयोध्या के महान सम्राट सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की लीला का निरंतर मंचन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से समाज में सत्य, त्याग, कर्तव्य और धर्म के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा है कि सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र, महारानी शैव्या और पुत्र रोहित की प्रेरणादायक कथा जीवन में सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देती है। आयोजकों ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगी।

श्री हरिश्चंद्र नाटक सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य नाट्य प्रस्तुति का लाभ उठाएं और अपने जीवन को सत्य एवं धर्म के मार्ग पर अग्रसर करने का संकल्प लें।

स्थान: ग्राम सभा डालकन्या (डेंफ्टा), विकासखंड ओखलकांडा, जिला नैनीताल।

आरंभ तिथि: 4 जून 2026।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन खाई में गिरा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

You missed

error: Content is protected !!