ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल में बी,डी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू मलेरिया बचाओ जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बी.डी. पांडे हॉस्पिटल में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू मलेरिया बचाव जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ एम एस दुग्ताल ने कहा डेंगू मलेरिया से बचने के लिए घर के आस-पास साफ पानी जमा नहीं होने देना है।

यदि धर के आसपास पानी जमा हुआ है तो जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल अथवा जले हुए मोबिल का छिड़काव कर दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने के साथ ही फुल बांह का कपड़ा पहनें।

घर के सभी कमरों की सफ़ाई के साथ ही टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी, फ्रिज में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। गमला, फूलदान का पानी एक दिन के अंतराल पर बदलना जरूरी है।

लक्षण मिलने पर फौरन जांच कराएं। जांच की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध है। इसके साथ ही अस्पताल में लोगों को मच्छरदानी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!