ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार  सोमवार को अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या  माना 

हरियाणा कैडर के अधिकारी ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर  से खुद को गोली मारी। यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-11 की बताई जा रही है। घर का बेसमेंट साउंडप्रूफ था, इसलिए किसी को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी।

बेटी ने बेसमेंट में देखा पिता का शव

घर में मौजूद बेटी जब देर तक पिता को ऊपर न पाकर नीचे गई, तो उसने देखा कि उनके पिता ज़मीन पर पड़े हैं और पास में रिवॉल्वर पड़ी हुई है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम  ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया। ने कहा है कि फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है और हर एंगल से जांच होगी।

आईएएस पत्नी विदेश दौरे पर

अधिकारी की पत्नी पी. अमनीत कुमार  इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं। वे हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग में सचिव हैं। प्रतिनिधिमंडल की वापसी 8 अक्टूबर की रात को दिल्ली पहुंचने की है। इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में गहरा सदमा है।

सुनारिया में IG के पद पर थे तैनात

वाई पूरन कुमार इस समय पीटीसी सुनारिया, रोहतक  में आईजी के पद पर तैनात थे। इससे पहले वे आईजी रोहतक रेंज रह चुके हैं, लेकिन कुछ ही महीनों में उनकी पोस्टिंग बदल दी गई थी। करीबी सूत्रों के मुताबिक वे पिछले कुछ समय से अत्यधिक तनाव में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विवादों में रहे, सिस्टम से नाराजगी जताई थी

वाई पूरन कुमार का नाम कई बार चर्चा में रहा। उन्होंने हरियाणा के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रशासनिक भेदभाव के आरोप लगाए थे। 2022 में उन्होंने तत्कालीन गृह सचिव राजीव अरोड़ा पर पक्षपात का आरोप लगाया था। उन्होंने चुनाव आयोग तक भी शिकायतें भेजी थीं और कहा था कि अफसरों के तबादले जातिगत आधार पर किए जा रहे हैं। उनकी शिकायतों ने उस समय सरकार को असहज स्थिति में डाल दिया था।

आखिरी वक्त तक सक्रिय अधिकारी

रविवार शाम तक वाई पूरन कुमार दफ्तर में थे और कुछ आधिकारिक मेल भी किए गए थे। सोमवार सुबह जब परिवार ने उन्हें नहीं देखा तो उन्हें नीचे जाकर तलाशा गया। पुलिस ने फिलहाल इसे आत्महत्या माना है, लेकिन  कई कोणों से जांच कर रही है।

प्रशासन में शोक की लहर

हरियाणा के कई वरिष्ठ अधिकारी उनके आवास पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी दे दी गई है। पूरन कुमार की ईमानदार और सख्त छवि के कारण वे हमेशा सुर्खियों में रहे। अब उनके अचानक चले जाने से पुलिस और प्रशासन दोनों ही हैरान हैं।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, किराये के मकान में पंखे से लटका मिला शव; पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

You missed

error: Content is protected !!