ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा आज से शिवालिक कॉलोनी भगवानपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आज शुभारंभ हो गया है।

जिसमे उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्रीमान गिरीशानंद शास्त्री जी के मुखारबिंद से श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय गुणगान किया जायेगा।

जिसका शुभारंभ आज श्री गणेश पूजन और कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है।

आज जजमान के रूप में  पुरन चंद्र सती और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला सती जी द्वारा सर्वदेव पूजन कलश स्थापना नवग्रह पूजन संपन्न हुआ, पूजन कार्य आचार्य हेम सत्यबली,मयंक उपाध्याय, धीरज सहित आचार्यजनों द्वारा संपन्न कराया गया।

कलश यात्रा में गंगा बिस्ट,तुलशी भट्ट, जानकी जोशी, लता पांडे, दीपा मेहरा, तारा धपोला, हेमा पांडे, प्रेमा बोरा, प्रभा तौलिया, शशि तौलिया, हिमानी पांडे, तारा भट्ट, अंजू पंत, दीपा डंगवाल विमला पांडे,बी सी जोशी, राजेन्द्र प्रसाद पांडे, कैलाश चंद्र पांडे, योगेश चंद्र जोशी सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं,हिमालय स्वराज सेवा ट्र्स्ट द्वारा भगवानपुर की समस्त भगवतप्रेमी जनता से इस इस आयोजन को सफल बनाने हेतु निवेदन किया।

ट्रस्ट की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे,प्रमुख सलाहकार प्रकाश जोशी, पारस रूवाली, तन्मय गुणवंत, भरत गुणवत, गिरिराज, पुनीत चौहान सहित ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा बताया कि कथा 15/6/25 से दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। 22जून को पारायण यज्ञ प्रसाद वितरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल की छात्रा भावना दुम्का का SAP Labs India में ₹18 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन

You missed

error: Content is protected !!