ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पनचक्की रोड, हल्द्वानी में हुई सड़क दुर्घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल) ने तत्काल कड़ी कार्रवाई की है।

प्रकरण की समीक्षा के दौरान प्रथम दृष्टया यातायात व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चन्द्र को ट्रैफिक प्लान के अनुरूप व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कराने में विफल रहने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात प्रबंधन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच के लिए मनोज कत्याल (एसपी हल्द्वानी) को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शहर में यातायात व्यवस्था को प्रभावी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सख्त कदम लगातार जारी 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी की बैठक में पांच अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति
error: Content is protected !!