ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस टीम ने 10 घंटे के भीतर किया मन्दिर चोरी का पर्दाफाश

हनुमान मन्दिर में चोरी करने वाले शातिर चोर को शतप्रतिशत चोरी हुए मूर्ति सहित अन्य सामान के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। रात्रि में श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर निकट कोतवाली परिसर के पास से अज्ञात चोर द्वारा श्री संकट मोचन मन्दिर का दरवाजा तोड़कर श्री गणेश जी मूर्ति, शिवलिंग व शिव परिवार, 3 बडे दीपक, एक बडा लोटा, एक छोटा लोटा तांबा, एक नटवर महाराज दो सिहासन पीतल के, एक बडी व छोटी परात तांबे की, एक गोलज्यू महाराज की मूर्ति, एक गदा पीतल व 2000रूपये नगद चोरी किये जाने के संबध में कोतवाली हल्द्वानी में वादी  भावेश जोशी द्वारा आज दिनाँक 17/04/2025 को
एफआईआर न० 114/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया।

चोरी की घटना के खुलासा हेतु  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा    द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु एसपी सिटी हल्द्वानी को निर्देशित किया गया।
 प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, व  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं  राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
 अभियुक्त रिजवान पुत्र इस्तियाक निवासी वार्ड न0 14 जवाहरनगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष को मय चोरी के समस्त माल सहित गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, सफल आयोजन के लिए 22 समितियों का गठन

You missed

error: Content is protected !!