ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून । शासन ने आज बडे़ पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के ताबदले किए हैं।

आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम बनाया गया है। 

वहीं देहरादून के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को पुलिस उप महानिरीक्षक अभी सूचना बनाया गया है।

अजय सिंह को देहरादून का एसएसपी बनाया गया। प्रवीण डोभाल को एसएसपी हरिद्वार बनाया गया रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक चमोली बनाया गया।

योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं मंडल बनाया गया।

वर्तमान विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा को नैनीताल जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। 

एसपी पंकज भट्ट को 46वीं वाहिनी पीएससी रुद्रपुर में सेनानायक के पद पर तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें :  महाविद्यालय रामगढ़ में हर्षोल्लास से मनाई गई मुंशी प्रेमचंद जयंती, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
error: Content is protected !!