ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। धारी में उपजिलाधिकारी कार्यालय में धारी रामगढ़ क्षेत्र के किसानों को फल सब्जी नुकसान के बीमा राशि उपलब्ध न होने पर कांग्रेस के नेता गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया ।

जिस धरना प्रदर्शन में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकास खण्ड के काश्तकारों के साथ उनकी बीमा क्लेम में अनियमितता एवं अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा कि भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक लगातार जनता को आठ वर्षों से गुमराह करते आ रहे हैं ।

क्या कारण है कि धारी रामगढ़ के किसानों का 80 प्रतिशत फसलों का नुक़सान हो जाने के बाद भी सरकार व बीमा कम्पनी हुए नुकसान का फायदा नहीं दे रहीं हैं ।

यह अन्याय पिछले कई सालों से होते आ रहा है जिसके सन्दर्भ में स्वयं मेरे द्वारा भी 2022से सरकार एवं जिला प्रशासन के समक्ष उठाते रहे।

लेकिन किसी ने भी किसानों को न्याय नहीं दिया जिस कारण मजबूर होकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड रहा है इसलिए आज से किसानों की लड़ाई न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा ।

हरीश पनेरु एवं गोपाल सिंह बिष्ट ने क्षेत्रीय विधायक से सवाल पूछा की आखिर किसानों की फसलों की बीमा राशि पूरा कब मिलेगा तथा विधायक आए दिन मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर कब तक भीमताल विधानसभा के किसानों को गुमराह करते रहेंगे ।

गांव से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा सरकार होने के बाद भी किसानों को बीमा सहायता राशि क्यों नहीं मिल रही है जबकि किसानों के कारण ही हमारा जीवन सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!