ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। धारी विकासखंड के बिरसिंग्या, बबियाड़, अम्दों और दुदुली क्षेत्रों में सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू का भी समर्थन मिल गया है।

उन्होंने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

हरीश पनेरू ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से आज भी कई गांव वंचित हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक बिरसिंग्या, बबियाड़, अम्दों और दुदुली के ग्रामीणों की सड़क संबंधी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वह आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने की मांग की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भी अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा और कहा कि सड़क के अभाव में क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, गश्त के दौरान बैल से टकराई बाइक; पुलिस महकमे में शोक

You missed

error: Content is protected !!