ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जंतर मंतर के विरोध में छात्र-छात्राओं पर बेरहमी से लाठी चार्ज चलाये जाने को लेकर यूथ नैनीताल के मल्लीताल में पंत पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पतला दहन किया

 रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को यूथ कांग्रेस नगर इकाई ने मल्लीताल स्थित पंत पार्क में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला दहन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग उठाई।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शार्दुल नेगी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से संवाद स्थापित करना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय उन पर लाठीचार्ज कराया गया। उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से छात्रों से माफी मांगने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

नगर अध्यक्ष बंटू आर्या ने घटना को लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों को शर्मसार करने वाला बताया। वहीं पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग करना केंद्र सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के साथ हुई कथित अभद्रता और बल प्रयोग ने सरकार के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारे की वास्तविकता उजागर कर दी है।

प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और छात्रों-युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी (मंटू), संजय कुमार (संजू), रईस भाई, हिमांशु पांडेय, प्रेम शर्मा, धीरज सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, कनक साह, कमल जोशी, राजू लाल, प्रदीप सहदेव, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक कुमार (भोलू), योगेश साह, सुनीता आर्या, गीता मंडल, देवकी देवी, अंकित चंद्रा, प्रमोद कुमार, ललित कुमार चनियाल, अधिवक्ता गोविंद कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार, फैजान, दीपक महरा, महेंद्र कुमार, सूरज प्रसाद, नफीस अहमद, शुभान अली, दिनेश पांडे, दीपक जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी के सामने मंच पर रो पड़ीं राष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय चयन के लिए ₹1.5 लाख मांगने का आरोप

You missed

error: Content is protected !!