ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दिए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देशहल्द्वानी : मुखानी में महिला की मौत मामले में नया मोड़: सोने के आभूषण और आर्थिक लेनदेन का विवाद आया सामने, बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजमुक्तेश्वर में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत 20 घायल; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियानघुंघरुओं की झंकार के साथ गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, सुजाता नृत्यालय की कथक प्रस्तुति में दिखेगा देशभक्ति का रंगमिशन रामनगर अस्पताल: राहुल सिंह दरम्वाल की सीधी चेतावनी, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए CMS के साथ बना मास्टर प्लान
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में आवारा कुत्तों ने एक बच्ची पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया, जिससे इलाके में दहशत है. वहीं, लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हरिद्वार के ज्वालापुर में आए दिन हो रहे हमलों से लोग दहशत में हैं. हाल ही में हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित क़स्साबान मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें कुत्तों के झुंड ने एक लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस खौफनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
दरअसल, घटना कस्साबान मोहल्ले की शेखों वाली गली की है. यहां जब एक लड़की वहां से गुजर रही थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड उस पर टूट पड़ा. कुत्तों ने लड़की को घेर लिया और बर्बरता से नोचने लगे।

वह बचने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी, लेकिन कुत्ते लगातार उसे काटते रहे. लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकलें।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!