ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

भीमताल। धारी तहसील क्षेत्र के ग्राम कौल में बिना अनुमति सड़क निर्माण और पेड़ों के कटान का मामला एक बार फिर सामने आया है। करीब दो माह पहले भी इसी स्थान पर ऐसी गतिविधियां उजागर होने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की थी।

शनिवार को स्थानीय बिल्डरों द्वारा दोबारा जेसीबी मशीन लगाकर अवैध रूप से सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक निधि चौधरी और राजस्व निरीक्षक प्रवीन ह्याकी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।

प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को सीज कर दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध सड़क निर्माण में एक जिला पंचायत प्रतिनिधि की संलिप्तता है। उनका कहना है कि इस सड़क से गांव को कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर जंगल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ बिल्डर बिना अनुमति प्रशासनिक नियमों को नजरअंदाज कर कार्य कर रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!