ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में व्यापारी वैभव अग्रवाल की अचानक हुई मौत 

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र के व्यापारी 45 वर्षीय वैभव अग्रवाल की अचानक हुई मौत से नगर में सनसनी फैल गई। उनके आकस्मिक निधन से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार वैभव अग्रवाल मल्लीताल स्थित इंदिरा मार्केट में स्टेशनरी, कॉपी-किताब की दुकान संचालित करते थे। उनके पिता नागेंद्र अग्रवाल सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बताया गया कि शनिवार रात्रि खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

स्थानीय सभासद लता दफौटी और परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखा गया है।

वैभव अग्रवाल के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारी वर्ग और परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार: कालाढूंगी पुलिस ने हत्या मामले में ₹25 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

You missed

error: Content is protected !!