ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्ची नगर के पास एक घर में दो सगे भाइयों सुनील और मनोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की गहन जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों भाई घर के अंदर मृत अवस्था में मिले। आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाई अक्सर शराब का सेवन करते थे, हालांकि पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मामले की जांच अलग-अलग बिंदुओं पर की जा रही है और पुलिस ने कहा है कि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और निष्कर्ष सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

You missed

error: Content is protected !!