ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज को मिला अनुभवी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ा नेतृत्व

त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने संभाला प्रधानाचार्य पद का दायित्व

हरिद्वार। राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. दिवाकर भट्ट द्वारा स्थापित सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था “तरूण हिमालय (रजि.)” के अंतर्गत संचालित शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज में वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् त्रिलोक चन्द्र भट्ट को प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया। विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत एवं प्रबंध मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।

त्रिलोक चन्द्र भट्ट की नियुक्ति शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए की गई है। संस्था की हालिया बैठक में लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रधानाचार्य पद पर जिम्मेदार एवं समर्पित व्यक्ति को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया था, जिसके बाद सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगी।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि आदर्श समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने को संस्था की प्राथमिकता बताया।

उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

विद्यालय के प्रबंधक बलदेव सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा मंदिर तरूण हिमालय इंटर कॉलेज केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और संस्कारों का केंद्र है। संस्था अध्यक्ष गंगादत्त शर्मा ने विश्वास जताया कि त्रिलोक चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में विद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

इस दौरान प्रबंध मंडल के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल माल रोड बनेगी 'नो हॉर्न ज़ोन', 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान

You missed

error: Content is protected !!