ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मोनिका आर्य ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। मूल रूप से पिथौरागढ़ की निवासी मोनिका आर्य का ससुराल चंपावत में है। प्रशासनिक सेवा के दौरान वह उधम सिंह नगर और बागेश्वर समेत कई जिलों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम मोनिका आर्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित कोर्ट मामलों का शीघ्र निस्तारण, राजस्व कार्यों में तेजी लाना और मानसून सीजन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

मोनिका आर्य ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी और प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: 11 वरिष्ठ IAS-IFS अधिकारियों के विभाग बदले, कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं

You missed

error: Content is protected !!