ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगहमिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण, पदम और देवदार के पौधे रोपेग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
खबर शेयर करे -

नैशनल साइंस टीचर्स वर्कशॉप हरियाणा में नैनीताल के शिक्षक डॉo हिमांशु पांडे कर रहे उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भारत मे विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से अमृत काल में विज्ञान की संकल्पना के लिए 17 से 21 जनवरी तक फरीदाबाद हरियाणा में “इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल” का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पूरे देश के चयनित विज्ञान एवं गणित शिक्षकों सहित विद्यार्थियो, शोधार्थियों, वैज्ञानिको, सामाजिक संगठन आदि हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नैशनल साइंस टीचर्स वर्कशॉप में नैनीताल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ के शिक्षक डॉo हिमांशु पांडे द्वारा उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।

उनके साथ पिथौरागढ के नवल जोशी एवं रुद्रप्रयाग के पीयूष शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर सहित विभिन्न शिक्षको एवं बुद्धिजीवियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी गई।

यह भी पढ़ें :  ताकुला में गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल; हाईकोर्ट में केस के सिलसिले में आ रहे थे नैनीताल

You missed

error: Content is protected !!