ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल में देर रात अनजान पत्थर बाज के ऊपद्रव से कई परिवार भयभीत 

मेविला, जिला पंचायत, जीवाजी कॉटेज समेत कई इलाकों में उपद्रव, पुलिस से कार्रवाई की मांग तेज

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में एक रहस्यमयी पत्थरबाज ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। पिछले 11 दिनों से लगातार रात के समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा घरों की टीन की छतों और भवनों पर पत्थर फेंके जाने की घटनाओं से कई परिवार भय और दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। लगातार हो रही पत्थरबाजी से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार मेविला, जिला पंचायत परिसर, सीमेंट हाउस, जीवाजी कॉटेज, कुर्मांचल होटल, होटल प्रिम रोज, स्टाफ क्वार्टर और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना रात करीब 8 बजे से 11 बजे के बीच पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। उपद्रवी टीन की छतों और मकानों को निशाना बनाकर लोगों में खौफ पैदा कर रहा है।

जिला न्यायालय में डीजीसी (रिवेन्यू) अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि उनके घर सहित आसपास के कई मकानों पर लगातार पत्थर फेंके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर कौन लोग हैं जो रात के अंधेरे में लोगों को इस तरह परेशान कर रहे हैं। लगातार 11 दिनों से हो रही घटनाओं के कारण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खासे भयभीत हैं।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!