ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षणनीलकंठ विहार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने का संकल्पकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह
खबर शेयर करे -

नैनीताल। मामला भीमताल नगर से दूर करकोटक पहाड़ी समीप ग्राम सभा भाकर के गरीब परिवार की दिव्यांग कु. रेखा के आधार कार्ड अब तक न बनने का है, जबकि दिव्यांग रेखा एवं उनके परिवार जनों ने रेखा का आधार कार्ड बनवाने की कोशिश लगभग 2 दशक पूर्व से की, लेकिन जनप्रतिनिधि, सिस्टम के आगे बेबस हो गए, जिस कारण गरीब परिवार की बेटी को सरकारी योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल पाया।

तभी इनका मामला नगर के कर्मठ समाज सेवी पूरन बृजवासी के पास आया तो उन्होंने पूरी जानकारी लेकर मामले से जिलाधिकारी नैनीताल को अवगत कराया जहां ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा द्वारा मामले पर संज्ञान लिया गया और आधार कार्ड ऑपरेटर को तत्काल दिव्यांग के घर जाकर आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए।

जिस पर आज ऑपरेटर ने 3 कि.मी की खड़ी चड़ाई सिस्टम के साथ पार कर दिव्यांग रेखा के घर जाकर उसका आधार कार्ड बनवाया।

आधार कार्ड बनवाकर दिव्यांग रेखा, उनकी माता थापुली देवी एवं परिवार जन सभी मुस्काये और समाज सेवी बृजवासी एवं जिला प्रशासन का उन्होंने धन्यवाद अदा किया।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच के साथ ₹25 लाख मुआवजे की मांग

You missed

error: Content is protected !!