ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

धारी के सुनकिया में पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

रातों-रात काट दी सड़क, सुनकिया में बिल्डर पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप

ग्रामीणों ने दबी जुबान से भीमताल विधानसभा के सफेदपोश नेता पर लगाया संरक्षण का आरोप

धारी क्षेत्र में अवैध सड़क निर्माण का मामला गरमाया, वन विभाग से कार्रवाई की मांग, धारी क्षेत्रमे लगातार  भूमफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, कई बार पहाड़ का सिना कर चुके हैं छलनी

ग्रामीणों ने बाहरी बिल्डर पर सरकारी भूमि और वन पंचायत की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से बिना अनुमति सड़क निर्माण कराने का  लगाया आरोप

ग्रामीणों और वन विभाग के सहयोग से छोटा जंगल विकसित किया गया था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बांज, खर्शु और देवदार के पेड़ काटे गये

सुनकिया में अवैध सड़क निर्माण से पर्यावरण को नुकसान, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

भीमताल। धारी क्षेत्र के सुनकिया गांव में रातों-रात लगभग 250 मीटर लंबी अवैध सड़क काटे जाने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों ने बाहरी बिल्डर पर सरकारी भूमि और वन पंचायत की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से बिना अनुमति सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार जिस भूमि पर सड़क बनाई गई है, वह राजकीय जूनियर हाईस्कूल सुनकिया-सरगाखेत को वर्ष 1987 में भवन निर्माण हेतु दी गई थी। विद्यालय के आसपास की शेष भूमि पर ग्रामीणों और वन विभाग के सहयोग से छोटा जंगल विकसित किया गया था।

आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बांज, खर्शु और देवदार के पेड़ काट दिए गए, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

पूर्वी आगर पट्टी के पटवारी निर्मल बोरा ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुनकिया के तोक झण्डीधार से तोक भटेलिया तक सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर सड़क निर्माण पाया गया। मामले की जांच की जा रही है और इसमें स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण शनिवार रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे के बीच बिना नंबर की जेसीबी मशीन से किया गया। राजस्व टीम ने आसपास के कॉटेजों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें रात के समय जेसीबी की गतिविधियां दिखाई दी हैं।

पटवारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाहरी बिल्डर को लाभ पहुंचाने की नीयत से सरकारी भूमि पर अवैध सड़क बनाई गई है। मामले की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी धारी को सौंप दी गई है, जबकि खनन और वन विभाग को भी जांच एवं जुर्माने की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

मंगलवार को ग्रामीणों ने अवैध सड़क निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया और सड़क पर बड़े गड्ढे खोदकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। अभिभावक संघ और राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनकिया-सरगाखेत के प्रधानाध्यापक ने भी खंड शिक्षा अधिकारी धारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूल भूमि में अतिक्रमण की शिकायत की है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान एवं यूकेडी नेता चन्दन सिंह लोधियाल, संजय डंगवाल, गणेश सिंह, मोहन सिंह, भवान सिंह, पान सिंह और गोपाल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अधिशासी अभियंता को दी आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!