ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अगले माह शादी होने वाली थी,कंपनी के ही लड़के से प्रेम होना था प्रेम विवाह।

शादी से पहले ही युवती ने हाथ की नस काट कर लगा ली फांसी

रुद्रपुर। घटना ट्रांजिट कैंप के कृष्णा कॉलोनी में एक युवती ने हाथ की नस काट कर फांसी लगा ली।

ग्राम टाडा दयानतपुर बरेली उत्तर प्रदेश निवासी कालीचरण गंगवार की 22 वर्षीय पुत्री प्रीति गंगवार 8 वर्ष से रुद्रपुर में रहकर सिडकुल में एक कंपनी में जॉब करती थी।

मंगलवार की रात को उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या की। उसके हाथ की नस भी काटी थी।

पिता कालीचरण ने बताया कि प्रीति के साथ यह उसकी मां मंजू वह भाई राजू भी रहते थे। होली पर सब गांव चले आए थे तब से वह अकेली थी। प्रीति का भाई आता जाता रहता था।

प्रीति के पड़ोसियों ने बताया कि उसके अगले माह शादी होने वाली थी। बताया जा रहा है कि कंपनी के ही किसी लड़के ने उसका प्रेम विवाह होना था। चर्चा है कि प्रीति जिस कंपनी में काम करती थी, वहीं का एक युवक उसे बाइक से लेने और छोड़ने आता था।

इधर 5-6 दिनों से वह भी नहीं दिखा। पड़ोसियों से पता चला कि वह काफीव्यस्त रहती थी। कभी कभार बात भी करती थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से शांत थी।

यह भी पढ़ें :  पर्यावरण के सच्चे प्रहरी ‘नेचर मैन’ भूपेंद्र सिंह मेहरा को अब समाज के सहयोग की जरूरत
error: Content is protected !!