ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजुनाथ टीसी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़; SOG-चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 8 अवैध तमंचे तथा 10 कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, समय से पहले चुनाव की अटकलें तेजबच्चे की परवरिश पर बंदर ने सिखाया बड़ा सबक,बच्चे वही सीखते हैं जो देखते हैं: उत्तराखंड पुलिस के बंदरों वाले वीडियो ने दिया बड़ा संदेशदिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर17 दिन से दो मासूम बच्चों संग लापता विवाहिता, पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, अनहोनी की आशंका
खबर शेयर करे -

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भटेवरा गांव के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले इंजीनियर राजकुमार मिश्रा ने ब्रिटेन के वेलिंगबोरो (Wellingborough) शहर के मेयर बनकर इतिहास रच दिया है।

लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने 12 अप्रैल 2025 को मेयर पद की शपथ ली जिसके बाद उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। मिर्जापुर से इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले वह पहले व्यक्ति हैं।

राजकुमार मिश्रा बने लंदन में मेयर

राजकुमार मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भटेवरा गांव (Mirzapur News) से पूरी की। चंडीगढ़ से बीटेक करने के बाद उन्होंने लंदन से एमटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी शुरू की और पांच साल में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने मिर्जापुर लौटकर प्रतापगढ़ की अभिषेकता मिश्रा से शादी की जो खुद एक इंजीनियर हैं। राजकुमार ने लंदन में घर बनाया और परिवार के साथ वहीं बस गए।

राजनीतिक पारी की शुरुआत

दो महीने पहले राजकुमार ने लेबर पार्टी जॉइन की और 3 अप्रैल 2025 को काउंसलर का चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने 12 अप्रैल को वेलिंगबोरो के मेयर पद के लिए शपथ ली। उनके इस उपलब्धि ने न केवल मिर्जापुर बल्कि पूरे भारत को गर्व का मौका दिया है।

शपथ ग्रहण के बाद राजकुमार ने लंदन से एक वीडियो जारी कर अपनी उपलब्धि साझा की। उन्होंने अपनी जड़ों और परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भटेवरा गांव में उत्साह का माहौल है और लोग इसे भारत की मेहनत और प्रतिभा की जीत मान रहे हैं।

राजकुमार के पिता मुन्नालाल मिश्रा एक साधारण किसान और मां चंद्रकली मिश्रा गृहिणी हैं उन्होंने अपने नौ बेटों और एक बेटी को शिक्षा के बल पर आगे बढ़ाया। राजकुमार छठे नंबर के बेटे हैं। मेयर बनने की खबर मिलते ही राजकुमार ने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया।

मुन्नालाल ने बताया, “मुझे कभी नहीं लगा था कि मेरा बेटा लंदन में मेयर बनेगा।” गांव में बधाइयों का तांता लगा है। उनके भाइयों, रमेश कुमार और सुशील कुमार ने कहा, “हमें गर्व है कि भाई ने ब्रिटेन में इतिहास रचा। यह पिताजी की मेहनत का फल है।”

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की महिलाओं की ‘प्लास्टिक पर वार’ मुहिम: जूट प्रॉडक्ट्स से आत्मनिर्भरता, 500 घरों को सिखाया वेस्ट मैनेजमेंट

You missed

error: Content is protected !!