ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। बैसाखी पूर्णिमा मेले के अवसर पर लोकचूली लोहाख़ामताल ताल में चल रहे दो दिवसीय मेले का शुभारंभ मेला कमेटी अध्यक्ष दीवान सिंह मटियाली, प्रदीप सिंह मटियाली, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया।

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम झोड़ा चाचरी की धूम रही एवं प्रातः काल में पवित्र कुंड में स्नान के बाद जागरण का आयोजन किया गया।

इस दौरान कुंड में लगभग 2000 लोगों द्वारा स्नान किया गया।

हास्य कलाकार हनी रुवाली,कुमाऊनी लोक गायक राकेश खनवाल, राकेश जोशी, राकेश पनेरु ने पतलोट की सुनीता, क्रीम पाउडर, हिट दे साली म्यार दगड़, का छ तेरो जलेबी को डाब ओ हिमा जाग एवं अन्य कुमाऊनी गीतों को गाकर भक्त जनों को थिरकने को मजबूर किया।

प्रातः काल में पवित्र कुंड में स्नान के बाद मुख्य पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं भक्तजनों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया साथ ही लोकचूली लोहाखाम धाम के भी दर्शन लगभग लगभग सभी भक्त जनों ने किए।

इस दौरान कार्यक्रम आयोजन पूरन रुवाली प्रकाश मटियाली कुंवर मटियाली श्याम सिंह मटियाली,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीशताल ललित भट्ट,ग्राम प्रधान ककोड डीकर मेवाड़ी, पुजारी दिनेश सिंह, दास भगवान दास, जगन्नाथ सिंह, उत्तम मटियाली, लाल सिंह बिष्ट , नारायण बरगली,कुंदन नयाल, डुंगर ढ़ोलगाई, लक्ष्मण मटियाली एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एचओडी मोर्चरी के बदले नियमों से पुलिसकर्मियों की बढ़ीं मुश्किलें, घंटों खड़े होकर भरना पड़ रहा पंचनामा

You missed

error: Content is protected !!