ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा निदेशालय दून में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा के तहत कई संवर्गों के रिक्त पदों का विवरण अधिकारियों से तलब किया।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा के तहत बेसिक से लेकर माध्यमिक तक लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं। जिनको वित्तीय वर्ष 2024-25 में भरने का निर्णय लिया गया है। 

प्रवक्ता के 613 व सहायक एलटी के 1595 पद

शिक्षा मंत्री के मुताबिक विभागीय अधिकारियों को खाली पदों की सेवा नियमावली के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिससे स्टेट के अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सके। बताया, अकेले केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित समग्र शिक्षा के तहत राज्य में कई कैटेगरीज के 1580 रिक्त हैं। जिनमें बीआरपी-सीआरपी के 955 पद, रिसोर्स पर्सन आईईडी के 161 व लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टॉफ के 363 पदों भरे जाने हैं। जिन पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। ऐसे ही माध्यमिक शिक्षा के तहत प्रवक्ता के 613 व सहायक अध्यापक एलटी के 1595 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है। इन पर भी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

खाली पदों की संख्या

-समग्र शिक्षा के तहत 1580 खाली पद

-बीआरपी-सीआरपी के 955 पद

-रिसोर्स पर्सन आईईडी के 161 

-लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टॉफ के 363 पद

-माध्यमिक शिक्षा के तहत प्रवक्ता के 613 पद

-सहायक अध्यापक एलटी के 1595 पद

प्राइमरी में 3604 खाली पद

बताया गया है कि प्राइमरी शिक्षा के तहत करीब 3604 प्राथमिक शिक्षकों के पद खाली है। जिनमें से 1250 पदों का अधियाचन अधिनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है। जबकि, बाकी 2354 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

आउट सोर्स से भरे जाएंगे ढाई हजार पद 

शिक्षा मंत्री के मुताबिक इसी क्रम में चतुर्थ श्रेणी के करीब 2500 पदों पर आउट सोर्स के माध्यम से भर्ती की जाएगी। जिसके लिये जैम के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी की चयन प्रक्रिया गतिमान है। चतुर्थ श्रेणी के पदों पर संबंधित ब्लॉक के अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जायेगा। इसके लिये एप्लीकेंट्स का पंजीकरण संबंधित जनपद के सेवा योजना कार्यालय में होना जरूरी है। डॉ। रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के तहत कनिष्ठ सहायक के खाली 105 पदों पर मृतक आश्रितों को नियुक्ति दी जायेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के वार्ड नंबर-9 की सियासत गरमाई, पार्षद का निर्वाचन रद्द,बोले अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे

You missed

error: Content is protected !!