ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

अगर आप भी अपने नाबालिक बच्चों को चलाने के लिए दे रहे हैं वाहन तो हो जाइए सावधान!

क्योंकि नैनीताल पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चला रही है विशेष अभियान

यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 197 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत की गई चालानी कार्यवाही

वाहन चलाने वाले नाबालिक बच्चों के परिजनों को बुलाकर की गई काउंसलिंग अभिभावकों को दी गई सख्त हिदायत

नैनीताल। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को यातायात नियमो का उल्लंघन करके वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

   डॉ. जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के कुशल निर्देशन में आज जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 197 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उन्हे 78200 रुपए के संयोजन शुल्क से दंडित किया गया।

इसके अतिरिक्त खतरनाक तरीके से वाहन चला कर स्वयं के साथ लोगों की जान को खतरे में डालने वाले 35 वाहन चालको के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की गई एवं 14 वाहनों को चीज किया गया है।

जिसमें एक ट्रक, टैक्सी कार एवं बाइक सहित दोनों नाबालिको द्वारा वाहन चलाते हुए भी पकड़ा गया है जिनके परिजनों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई।                   

यह भी पढ़ें :  रूद्रपुर में बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव, एक श्रमिक की मौत; 27 लोग प्रभावित, फैक्ट्री सील

You missed

error: Content is protected !!