ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या के प्रयास के मामले में नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी का असर, तीन आरोपियों को 14 दिन का रिमांड, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, तीनों आरोपी जिला कारागार नैनीताल में निरुद्धहल्द्वानी : मुखानी चौराहे के पास नशे में महिला, साथ में मासूम बच्चा; सामने आई तस्वीर ने खड़े किए कई सवालब्रेकिंग न्यूज़ : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; कई छात्र नेता हिरासत मेंहल्द्वानी : वन पंचायत सरपंचों ने मानदेय की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में किया प्रदर्शनहरिद्वार कांवड़ मेले में भिखारी बनकर पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे में जुटाए ₹4 हजार; वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस
खबर शेयर करे -

नैनीताल के सुविख्यात विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज मे आज शुक्रवार, दिनांक 19 नवंबर को तीन दिवसीय सांस्कृतिक विनिमय के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन जरमाया के निर्देशन में, ए एफ एस इंडिया संस्था के तहद आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित संस्कार वैली स्कूल और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित सनबीम स्कूल से आए 12 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के तहत आज ये छात्राएं हिमालय पर्वत के दर्शन के लिए केबल कार से स्नो व्यू भ्रमण पर पहुंची। यहां से उन्होंने हिमालय श्रृंखला के बारे में जानकारी जुटाई।

आज के दिन इन छात्राओं ने प्राचीन नैना देवी मंदिर जाकर देवी के दर्शन किए और मंदिर के पौराणिक इतिहास से भी रूबरू हुईं। इससे पहले दिन इन छात्राओं ने नैनीताल नगर व आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण। इसके अलावा छात्राओं ने प्रसिद्ध मॉल रोड और तिब्बती मार्केट का भी भ्रमण किया।

शाम के सत्र में मेजबान विद्यालय में कुमाऊं लोक नृत्य के गुर सीखे और कुमाऊं की रंग बिरंगी संस्कृति से प हुईं।

ये छात्राएं यहां तीन दिन ठेहरेंगी और कुमाऊँ की संस्कृति, यहाँ के लोगोँ का रहन सहन, खान पान इत्यादि से सांझा होंगी। साथ ही भोपाल और उत्तर प्रदेश से आई यह छात्राएं उत्तराखंड, भोपाल और उत्तर प्रदेश की समांताएँ व भिन्नताओं से भी रूबरू होंगी।

यह छात्राएं इस कार्यक्रम के तहद नगर व आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण करेंगी और कुमाऊँ की जलवायु, जीव जंतु, संस्कृति, परंपरा, यहाँ के लोगों के रहन- सहन से रूबरू होंगी। साथ ही यहाँ की बच्चियों को भी वे अपने क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत करायेंगी। इसके साथ साथ वह विद्यालय मे कराये जाने वाली अनेक गतिविधियों मे भी प्रतिभाग करेंगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा की चार दीवारों से बाहर बच्चों को अनुभव के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर उनका चौमुखी विकास करना है।
साथ ही दोनों विद्यालयों के बीच सांस्कृतिक विनिमय के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अवलोकन व अनुभूति से छात्राओं की सामाजिक, व्यवहारिक एवं बोध शक्ति का विकास करना है।

यह भी पढ़ें :  चमोली टनल हादसा: मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, दो मजदूर अब भी लापता; युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू अभियान

You missed

error: Content is protected !!