ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में भाजपा नेता की हत्या से बवाल, 12 नामजद; चार गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई,भारी पुलिस फोर्स तैनातUKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पर नैनीताल पुलिस की कड़ी नजर, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजाड्यूटी में नशाखोरी पड़ी भारी ; उधम सिंह नगर से मेला ड्यूटी पर आए दोनों पुलिसकर्मी हिरासत में, ड्यूटी में नशा और अपराध बर्दाश्त नहीं, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. बोले— “वर्दी कानून से ऊपर नहीं, कानून के प्रति जवाबदेही का प्रतीक है”कैंची धाम में स्थानीय लोगों की आवाजाही पर रोक की खबरें भ्रामक, आईडी दिखाकर कर सकते हैं निर्बाध आवागमन : एसएसपी मंजूनाथ टीसीयूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा कड़े सुरक्षा घेरे में संपन्न, SSP मंजूनाथ टीसी ने केंद्रों का लिया जायजा
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़ के तीन जांबाज बने सेना में अफसर, किसी के पिता हवलदार तो किसी के शिक्षक

देहरादून। उत्तराखंड की वीरभूमि ने एक बार फिर देश को जांबाज सैन्य अधिकारी दिए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में पिथौरागढ़ जिले के तीन युवाओं ने सफलता हासिल कर सेना में अधिकारी बनकर प्रदेश और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।

पिथौरागढ़ निवासी आकाश लुंठी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर सैन्य अधिकारी बनने का सपना साकार किया। उनके पिता जगदीश सिंह भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं। आकाश ने डॉन बॉस्को स्कूल, पिथौरागढ़ से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और प्रयागराज से स्नातक करने के बाद CDS परीक्षा के माध्यम से चयनित होकर IMA में प्रशिक्षण लिया।

वहीं, सौनपट्टी के भूपेंद्र सिंह सौन ने भी IMA से पास आउट होकर सेना में अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके पिता मनोज सिंह पोल्ट्री फार्म व्यवसाय से जुड़े हैं। भूपेंद्र ने न्यू वीरशिवा स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद CDS के जरिए सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य हासिल किया।

पिथौरागढ़ के सचिन सिंह धामी ने भी सैन्य अधिकारी बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके पिता भूपेंद्र सिंह सरकारी शिक्षक हैं, जबकि माता निर्मला गृहिणी हैं। सचिन ने एलएसएम पीजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद CDS परीक्षा उत्तीर्ण कर IMA में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इन तीनों युवाओं की उपलब्धि न केवल उनके परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह भी साबित करती है कि उत्तराखंड की युवा पीढ़ी आज भी देश सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। क्षेत्र में उनकी सफलता पर खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा, जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण

You missed

error: Content is protected !!