ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

सीलिंग व नजूल सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पर प्रशासन के बुलडोजर गरजे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजेसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

रूद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव एडीएम पंकज उपाध्याय ने मंगलवार को नगर निगम व पुलिस टीम के साथ अवैध निर्माणों का मुआयना किया था। इस दौरान लगभग 24 अवैध निर्माणाधीन भवनों को चिन्हित कर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

बुधवार को टीम प्रीत विहार, बराड़नगर व पहाड़गंज में अतिक्रमण हटाने पहुंची। किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम व राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरु की।

प्रीत विहार व बराड़नगर में सीलिंग की भूमि पर बनाए जा रहे 12 अवैध निर्माणाधीन भवन व पहाड़गंज में नजूल भूमि पर निर्माणाधीन 12 अवैध भवनों को बुलडोजर के जरिये ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम ने बताया कि ये भवन सीलिंग व नजूल की भूमि पर बन रहे थे। जिला विकास प्राधिकरण से किसी का नक्शा पास नहीं था। ऐसे मकानों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, कोतवाल मनोज रतूड़ी, गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह, एसएसआइ ललित मोहन रावल, दिनेशपुर थानाध्यक्ष नंदन सिंह, पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली, बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री, लालपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई देवेन्द्र मेहता आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  2027 चुनाव में ‘लुटेरों और भगोड़ों’ से सावधान रहे जनता: हरीश पनेरु

You missed

error: Content is protected !!