आज के दिन कर्क राशि के जातकों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को आज सोच-समझकर धन का निवेश करने की सलाह दी जा रही हैं। वहीं, सिंह राशि के लोगों को विरोधाभासी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में असंतोष व्याप्त रहेगा। सामाजिक गतिविधियों मे ज्यादा से ज्यादा ध्यान देंगे। सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
आज व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अजनबियों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। भूमि और संपत्ति में आप निवेश कर सकते हैं।
वृष
आज उत्साह में कमी रहेगी। जॉब में सहकर्मी आपका अनादर करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।
मिथुन
आज अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज मिल सकते हैं। आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता रहेगी।
कर्क
आज व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों को लेकर काफी भावुक रहेंगे।
सिंह
आज उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। अनैतिक कार्यों की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी मांगलिक उत्सव को लेकर ख़रीदारी कर सकते हैं। परिवार के लोगों से आपको सराहना भी मिलेगी।
कन्या
आज सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। लोग आपके व्यवहार की प्रशंंसा करेंगे। आपकी इच्छानुसार कार्य नहीं होंगे। मित्रों के माध्यम से अच्छे संदेश प्राप्त हो सकते हैं। पुराना खोया हुआ धन मिल सकता है।
तुला
आज नई तकनीक को आप सीखने का प्रयास कर सकते हैं। विदेश में रह रहे मित्रों से महत्वपूर्ण मुद्दे पर आप विचार-विमर्श कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान के प्रति आप काफी जिम्मेदार रहेंगे।
वृश्चिक
आज आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है। जॉब बदलने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है।
धनु
आज वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आप स्वयं को काफी समय देना चाहेंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध होने की संभावना बन रही है।
मकर
आज ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। आपके क्रोधी स्वभाव के कारण लोग नाराज हो सकते हैं।
कुंभ
आज लोगों के बीच आपकी चर्चा होगी। सिनेमा से जुड़े लोगों को कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन सर्वोत्तम है।
मीन
आज मन में नई योजनाएं जन्म लेंगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। पैतृक संपदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।





