ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

जे.के. टायर इंडस्ट्री द्वारा जोहर भूमि को गैरकानूनी तरीके से परिवर्तित कर कब्जा करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर हुई सुनवाई

रिपोर्ट :-गुड्डू सिंह ठठोला 

हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लकसर खेड़ी मुबारकपुर में जे.के. टायर इंडस्ट्री द्वारा जोहर भूमि को गैरकानूनी तरीके से परिवर्तित कर कब्जा करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 6 सप्ताह में राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 6 सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।

   मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी व् न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ में हुई।

     मामले के अनुसार लकसर निवासी अजीत सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि जे.के. टायर इंडस्ट्रीज द्वारा जोहर भूमि को अधिकारियों की मिली भगत से 2007 में एक्सेंज करा लिया। तालाब भूमि में किए गए जेके इंडस्ट्री के कब्जे से गांव में बरसात के दिनों में पानी भर रहा है।

जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। याचिकाकर्ता का कहना है कि जिन अधिकारियों की मिली भगत से तालाब भूमि को जेके इंडस्ट्रीज को बदला गया है उसकी एसआईटी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में प्रकृति का दुर्लभ करिश्मा! गाय ने दो मुंह, चार आंखें और तीन कान वाली बछिया को दिया जन्म

You missed

error: Content is protected !!