ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कुमाऊं के लोक पर्व उत्तरायणी मेले का आगाज हो चुका है।15 जनवरी तक चलने वाले उत्तरायणी महोत्सव कुमाऊं मंडल में जगह-जगह देखने को मिल रहा है।

 पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी में उत्तरायणी मेले का रंगारंग आगाज हो चुका है।

गोलज्यू देवता की पूजा अर्चना, स्वास्ति वाचन और शगुन आंखर के साथ मेले का शुभारंभ हुआ।

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित उत्तरायणी मेले की तीसरी शाम लोक संस्कृति के नाम रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक संगीत का आनंद लेने के लिए आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

मेले के तीसरे दिन खेलकूद व गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चों ने भाग लिया।
आयोजकों का कहना है कि कुमाऊनी लोक कला का व्यापाक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

कुमाऊनी संस्कृति को नई पहचान दिलाने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे और इस तरह की आयोजन से उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति को बचाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन

You missed

error: Content is protected !!