ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

मेष

विचारों को नकारात्मक न होने दें।समस्याओं का निदान होगा। पार्टनरशिप में किसी कारण अनबन हो सकती है। व्यवसाय में अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से लाभ मिलेगा। परिवार में मनोरञ्जन का वातावरण रहेगा।

वृषभ
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। छात्रों को परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। साझेदारी वाले कार्यों में लाभ मिलेगा। धन दूसरों पर खर्च हो सकता है।

मिथुन
ईर्ष्या की भावना के कारण मन उद्वेलित रहेगा। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में साझेदारी करनी चाहिये। मीडिया से जुड़े लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें।

कर्क
शाम के समय मनोरञ्जक यात्रा हो सकती है। व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। रुके हुये पैसे आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।

सिंह
माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

कन्या
लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। मन में सन्तोष की भावना रहेगी। बॉस के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

तुला
प्रेम सम्बन्ध किसी कारण प्रभावित हो सकते हैं। किसी काम में रुचि कम हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों से आपको बचना चाहिये। परिश्रम का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें।​

वृश्चिक
कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।कोई भी निर्णय लेने से पूर्व थोड़ी परेशानी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे।

धनु
सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ मिलेगा।काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेमी जनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। मित्रों के साथ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में नये सहयोगी बन सकते हैं।

मकर
ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे लोग आलोचना करें। काम में रुकावटें आने की आशंका है।दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मन काफी आनन्दित रहेगा। परिवार के लोगों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानी होगी। अशुभ समाचार मिल सकता है।अधूरे काम समय पर पूर्ण न होने से मन व्यथित होगा। विवादों और जल्दबाजी से बचना चाहिये। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

मीन
कारोबारी यात्राओं से लाभ मिलेगा। बड़े निर्णय लेने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में काफी ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। घर में रिश्तेदारों को आमन्त्रित कर सकते हैं। व्यवसाय में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्मी कैंट में किया योग शिविर का आयोजन

You missed

error: Content is protected !!