ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरते। बेवजह की भागदौड़ से बचें। दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कारोबार में नुकसान की आशंका है, कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और घर-परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है।

जीवनसाथी से भी किसी बात पर तकरार हो सकती है।

वृषभ
मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब रह सकता है।नया काम शुरू करने या बड़ा जोखिम उठाने से बचें। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद और भाई-भतीजे से विवाद की संभावना है।

मिथुन
सेहत हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। वहीं परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं।

कर्क
किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है भविष्य में लाभ दिला सकती है। दिन सकारात्मक रहने वाला है।कारोबार में नई शुरुआत या फिर बड़ी डील मिलने के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है।

सिंह
जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। दिन अच्छा रहेगा। वहीं व्यापार में नया ऑफर मिल सकता है और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, इसके साथ ही आर्थिक लाभ के संकेत भी हैं।

कन्या
लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे होंगे। दिन अच्छा बीतेगा।सेहत में भी सुधार महसूस होगा। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। वहीं कारोबार में अटके काम पूरे होने और नए काम की शुरुआत के योग हैं। धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्य का संकेत है।

तुला
नौकरी या करियर से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। दिन शुभ रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। अच्छी बात यह की जीवनसाथी से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।

वृश्चिक
कारोबार में घाटे की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। सेहत कमजोर रह सकती है,खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में विवाद से बचने की कोशिश करें और जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रखें।

धनु
दिन थोड़ा सतर्क रहने के लिए कह रहा है। सेहत से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यय कराने वाला रहेगा। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। परेशानियां दूर हो सकें। साथी आपसे नाराज रह सकते हैं। चाहे आपके उनके लिए कुछ भी किया हो।
दिन रोमांस में बीतेगा। यदि किसी यात्रा पर जाने वाले हैं थोड़ा सतर्क रहना हेागा। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा

मकर
दिन खुश रहेगा। अपनों की सफलता से खुश रहेंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आय व्यय को संतुलन बनाकर चलें। वरना संतुलन बिगड़ सकता है। बच्चों को समय दें तो अच्छा होगा। किसी सगे रिश्तेदार की तबियत खराब हो सकती है। लव लाइफ थोड़ी बिगड़ सकती है। बचपन की यादें ताजा होगीं। दोस्तों के साथ थोड़ी सतर्कता से रहें।

कुंभ
दिन थोड़ा मानसिक तनाव पैदा कर सकता है। मन में फालतू विचार घर सकते हैं। शारीरिक व्यायाम ही काम आ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। किसी को पैसा उधार दिया है वापिस मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट के लिए पैसा लगा सकते हैं। साझेदारी का काम परेशान कर सकता है। हो सकता है आप किसी अपने को कोई गिफ्ट दे दें। किसी फालतू के काम में समय की बर्बादी होगी। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे।

मीन
दिन निराशावादी रवैये से छुटकारा पाने वाला रहेगा। बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। पैसों के मामले में किए गए प्रयास सफल होंगे। स्थिति जल्द ठीक हो जाएगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। लवलाइफ में हैं तो पार्टनर का साथ खुशी देगा। पुराने सामान की साफ सफाई में दिन बीतेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भविष्य के ​लिए चिंतित हो सकते हैं

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : अतिक्रमण मामले में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड का सांकेतिक धरना, पीड़ित फौजी परिवारों को न्याय दिलाने की मांग
error: Content is protected !!