ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

मेष

आज शत्रु आपके सामने मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपकी प्रतिभा और योग्यता की सराहना होगी। आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद हल होने के योग बन रहे हैं।

वृष

आज किसी मित्र के व्यवहार से आपका मन व्यथित हो सकता है। संतान को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। रिश्तेदारों पर आपको ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए। पैतृक व्यवसाय में आप काफी ध्यान देने वाले हैं।

मिथुन

आज मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अधिकारियों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।

कर्क

आज रोजगार में आप बदलाव कर सकते हैं। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पढ़ाई में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहेगा।

सिंह

आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। घर के बुजुर्गों के विचारों का सम्मान करें। गुरु तुल्य लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। क्रोध और आवेश से आपको बचना चाहिए। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी।

कन्या

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनाएंगे।

तुला

आज संपत्ति के क्रय-विक्रय की बड़ी डील से धन लाभ होगा। जीवनसाथी आपसे उपहार की अपेक्षा रख सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद उठाएंगे। रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे।

वृश्चिक

आज व्यापार में नकदी की समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य की समस्याओं का निवारण हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर का माहौल सकारात्मक रखने का प्रयास करें।

धनु

आज आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। आपको किसी विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

मकर

आज दोस्तों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। मन में विकृत विचार जन्म लेंगे। अजनबियों पर भरोसा न करें। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ

आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां पनप सकती हैं। ऑनलाइन लेन-देन आपको सावधानी पूर्वक करना चाहिए। वैवाहिक जीवन को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। व्यक्तिगत समस्याओं को दूसरों से ज्यादा शेयर न करें।

मीन

आज सभी काम योजना बनाकर करें तो आपको लाभ मिलेगा,जो काम हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी वाणी से लोग प्रभावित रहेंगे। व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!