ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज भगवान शिव को प्रसन्न करने की सर्वश्रेष्ठ तिथि प्रदोष है।चन्द्रमा व गुरु एकसाथ मिथुन राशि में गोचर करके गजकेसरी योग बना रहे हैं।भगवान शिव का असीम आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आज का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है।शैव परम्परा में प्रदोष बहुत श्रेष्ठ व्रत होता है।

नियमित प्रदोष व्रत करने से जन्म जन्मान्तर के पाप नष्ट होते हैं।संतान प्राप्ति व संतान की उन्नति के लिए लगातर 18 प्रदोष रहकर उद्यापन करने व फिर इसी क्रम में अनवरत व्रत करने से संतान की सफलता बहुत ही शानदार होती है।प्रदोष के दिन प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं वहां दीपक जलाकर महान मंत्र ॐ नमः शिवाय का जप करें।श्री रामकथा भगवान शंकर को बहुत प्रिय है।जो लोग शिवलिंग के सामने नियमित श्री रामचरितमानस का पाठ करते हैं,उन भाग्यशाली व्यक्तियों को महादेव सदैव अपने आशीर्वाद से सिंचित रखते हैं व सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सभी राशि के जातक यह कार्य करें फिर किसी ग्रह जनित उपाय की आपको कभी कोई आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।

मेष

तृतीय गुरु -चन्द्रमा व बारहवें शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।दशम सूर्य व्यवसाय में सफल कर रहे है।यात्रा का संयोग बन सकता है।दान -पुण्य करें। जाँब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।शुभ रंग -पीला व नारंगी रंग शुभ है। आज का उपाय- तिल का दान करें।गाय को गुड़ खिलाइए।

वृष

चन्द्रमा व गुरु एकसाथ द्वितीय गोचर में हैं।छात्र लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र व चन्द्रमा युवाओं को प्रेम में सफलता देगा। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु द्वितीय व सूर्य इसी राशि से नवम जाँब तथा व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के सूर्य गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। शुभ रंग-नीला व हरा रंग शुभ है।आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन

इस राशि से अष्टम सूर्य व इसी राशि में गोचर रत चन्द्रमा तथा गुरु आईटी व बैंकिंग कॅरियर में प्रगति देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ बेहतर होगी।शुभ रंग-बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सप्त अन्न दान करें।

कर्क

राशि स्वामी चन्द्रमा-गुरु व्यय भाव में हैं।आज का दिन राजनीति में सफलता का है।टीचिंग,आईटी व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव रहेगा।व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे।शुभ रंग-लाल व नारंगी रंग शुभ है। आज का उपाय -विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा ,इसके लिए शनि के द्रव्य तिल का दान करें।दान-पुण्य सफल होते हैं।

सिंह

सूर्य का खष्ठम व चन्द्रमा -गुरु का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शुभ रंग-लाल व पीला रंग शुभ है।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। 

कन्या

चतुर्थ सूर्य व नवम चन्द्रमा भाग्य स्थान पर सफलता देंगे।धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।मिथुन का चन्द्रमा व गुरु बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु व पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। बुध व शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता व प्रोमोशन देंगे।आज का उपाय -परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।कम्बल का दान करें।शुभ रंग-पीला व लाल।

तुला

सूर्य अभी इसी राशि से चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।पॉलिटीक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।शुभ रंग -लाल व बैगनी रंग शुभ है।आज का उपाय -उड़द व तिल का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक

चन्द्रमा व गुरु अष्टम तथा सूर्य तृतीय गोचर में है।आज बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी।जाँब में उन्नति के लिए शुक्र व गुरु शुभ है।यात्रा कर सकते हैं। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।शुक्र वैवाहिक जीवन को बेहतर करेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे।आज का उपाय -,गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।शुभ रंग-नीला व हरा।

धनु

आज सप्तम गुरु व चन्द्रमा जाँब व बिजनेस के लिए बहुत ही शुभ हैं। सूर्य इसी राशि से द्वितीय भाव मे हैं।व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।कॅरियर में सफलता के संकेत हैं।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी।आज का उपाय -मूंग व चावल का दान करें।शुभ रंग-हरा व बैगनी।

मकर

राशि स्वामी शनि तृतीय व गुरु -चन्द्रमा एकसाथ खष्ठम हैं।बुध व शनि पॉलिटीक्स से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा मिथुन व शनि इसी राशि से तृतीय गोचर में परिवार के लिए शुभ हैं। बिजनेस में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आज का उपाय -मूंग व उड़द का दान करें।शुभ रंग-,हरा व बैगनी।

कुंभ

इस राशि से द्वितीय शनि व पँचम शनि- चन्द्रमा छात्रों को सफल करेगा।शुक्र जाँब व व्यवसाय में सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।तुला राशि के मित्र शुभ रहेंगे।जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा। शुभ रंग-हरा व आसमानी।आज का उपाय -चावल का दान करें। 

मीन

एकादश भाव में सूर्य व चतुर्थ गुरु- चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र व गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का शनि धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।उड़द का दान करें।पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जाँब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।शुभ रंग-,लाल व सफेद रंग शुभ है। आज का उपाय- तिल का दान करें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गल्ला मंडी में युवक-युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर,युवक-युवती की हुई पहचान
error: Content is protected !!