ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन शुक्रवार है जो माता लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष होता है। साथ ही इस खास दिन पर किस राशि के लिए कैसा दिन रहने वाला है और नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जान सकते है।

इस ज्योतिष में ही 12 राशिय़ों और ग्रह नक्षत्र के बारे में उल्लेख किया गया है। चलिए जानते हैं आज का राशिफल…

मेष-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज आपका मन धनलाभ की नई युक्तियों की ओर केन्द्रित रहेगा। जातकों का कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। आलस्य त्याग करें, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा।

वृषभ-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। आज का राशिफल बताता है कि, मन पर नियंत्रण रखकर अपने कर्तव्यों की ओर ध्यान दें। इसके साथ ही जातक थोड़ा संयमी व धैर्यवान रहें, नवीन कार्य बनेगा, खानपान पर संयम रखें।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिला सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों को आजनई सामाजिक व्यस्ततायें सामने आयेंगी, महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास तीव्र होगा। जातकों का आय से अधिक धन व्यय होगा। दिन को शुभ मानते हुए आप नई संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते है।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, जातकों का मन धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यो की ओर केद्रित होगा। इसके अलावा राशिफल में बताया गया है कि, रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमता का लाभ होगा, भाग्यवर्धक समाचार की प्राप्ति होगी।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, राजकीय क्षेत्र में क्रियाशील रहेंगे, प्रियजनों का सानिध्य मिलेगा, नई सफलता के आसार बढ़ेंगे, मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन जातक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, व्यर्थ के तनाव मन पर प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा आय से अधिक धन व्यय होगा, सोचे हुये कार्य में बाधा आयेगी।

तुला-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दैनिक राशिफल की मानें तो, जातकों को पुराने कष्टों को भूलकर वर्तमान को बेहतर बनाना चाहिए। खरीदी पर विशेष खर्च होगा, पारिवारिक सुख और शांति रहेगी, व्यापार में लाभ होगा।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नई आकांक्षाएं मन को उद्धेलित करेंगी, पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, आर्थिक चिन्ता रहेगी, पारिवारिक पीड़ा होगी। मित्रता उपयोगी रहेगी।

धनु-

आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है, नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा, मान सम्मान मिलेगा, शत्रुओं की गतिविधियों पर सतर्कता व नियंत्रण रखें।

मकर-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, छोटी सी बात से संबंधों में खटास आ सकती है, खर्च पर नियंत्रण रखें। वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार, लाभ के अच्छे अवसर सामने आयेंगे, पारिवारिक जबावदारी पूरी होगी, परीक्षा प्रतियोगिता में श्रम करने पर सफलता मिलेगी, अधिक विश्वास पीड़ादायक रहेगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। जातकों को आज परिवार में विरोध का सामना करना पड़ सकता है, भावुकता में निर्णय न लें, व्यवसाकयिक प्रयास सफल होंगे, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा।

यह भी पढ़ें :  UPNL कर्मचारियों के लिए समान वेतन पर नई शर्त, पहले देनी होगी परीक्षा; आदेश से मचा बवाल

You missed

error: Content is protected !!