ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

मामूली विवाद में  बेटे ने अपनी ही 71 वर्षीय मां की निर्मम हत्या 

अल्मोड़ा। भिकियासैंण क्षेत्र के कनगढ़ी गांव में बुधवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मामूली विवाद में एक बेटे ने अपनी ही 71 वर्षीय मां की निर्मम हत्या कर डाली।

आरोपी आनंद राम को राजस्व पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।जानकारी के अनुसार, मृतका गाऊली देवी पत्नी मूसीराम, अपने छोटे बेटे गोपाल राम के साथ रहती थीं।

बुधवार सुबह वह अपने बड़े बेटे आनंद राम के घर कुछ सामान देने गई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आनंद राम ने कुल्हाड़ी से उन पर कई वार कर दिए, जिससे गाऊली देवी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के वक्त आनंद राम गांव में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे बाहर रहते हैं।

जब परिवारजन गाऊली देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया।

छोटे बेटे गोपाल राम की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी आनंद राम के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जिससे मामला और गंभीर रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।

राजस्व पुलिस की टीम में कानूनगो जितेंद्र थपलियाल, राजस्व उपनिरीक्षक महेश प्रसाद बिजल्वाण और पंकज बिष्ट शामिल रहे, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की जिम्मेदारी संभाली।

यह घटना कनगढ़ी और आसपास के गांवों में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर गई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि कोई बेटा इतना अमानवीय कैसे हो सकता है।

स्थानीय प्रशासन और समुदाय अब इस बात पर जोर दे रहे हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद और सामुदायिक सतर्कता जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- "आई लव यू मम्मी-पापा"

You missed

error: Content is protected !!