ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

संजय नगर में दिनदहाड़े चोरी, तीन घंटे की गैरमौजूदगी में लाखों की नकदी और जेवरात उड़ाए
लालकुआं। नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए घर से कुछ घंटों के लिए निकली महिला के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने मकान के कई ताले तोड़कर साढ़े 13 तोला सोने के जेवरात, ₹45,000 नकद और एफडीआर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस वारदात से संजय नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर द्वितीय की निवासी पार्वती कोरंगा पत्नी प्रताप सिंह कोरंगा, जो कि अकेली रहती हैं, अपने जेठ के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने गई थीं।

पार्वती कोरंगा के पति दिल्ली में कार्यरत हैं और उनके दो बेटे एक विदेश (बहरीन) तथा दूसरा जयपुर में नौकरी करता है।
महिला सुबह करीब 11 बजे घर में ताला लगाकर पड़ोस में गई थीं। जब वह दोपहर लगभग 2:30 बजे वापस लौटीं, तो देखा कि मुख्य द्वार समेत घर के सभी ताले टूटे हुए थे।

घर के भीतर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से करीब साढ़े 13 तोला सोने के जेवरात, ₹45,000 नकद तथा कई एफडीआर चोरी हो चुकी थीं। यह देखकर वह स्तब्ध रह गईं और तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल और बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में 30 अगस्त को होगी मानसून मैराथन, देश-विदेश के धावक दिखाएंगे दम; ₹5.50 लाख के पुरस्कार

You missed

error: Content is protected !!