ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

व्यापारियों ने किया सड़क चौड़ीकरण का विरोध

निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

हल्द्वानी।  मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक रोजाना जाम लगना एक बड़ी समस्या बन गया है। प्रशासन इन दिनों जाम के समाधान के लिए सड़क चौड़ी करने में जुटा हुआ है।

जिसके लिए मंगल पड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सबसे पहले प्रशासन ने अपनी सरकारी संपत्तियों को तोड़ा है। इसके साथ ही रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे कुछ दुकानदारों को भी नोटिस दिया है।

इनमें से कुछ दुकानदार सरकारी जमीन (सरकारी दुकान) पर काबिज हैं लेकिन दुकानदारों को प्रशासन का यह नोटिस रास नहीं आ रहा है। दुकानदार सड़क चौड़ी करने का विरोध करने लगें गुरुवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी के निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला से मिला।

दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सड़क चौड़ी करने के नाम पर व्यापारियों का शोषण कर रहा है। और उन्हें जबरन नोटिस दिए जा रहे हैं। जिसमें मेयर रौतेला ने प्रशासन से वार्ता करने का भरोसा दिया।

मेयर ने कहा कि आप लोग प्रशासन से बातचीत करें बातचीत से ही इसका हल निकल सकता हैं। मेयर ने साफ कहा कि सड़क का चौड़ा होना भी जरूरी है। और व्यापारियों का बचना भी जरूरी है।

ऐसे में बीच का कोई रास्ता निकाला जाएगा ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि व्यापारी सड़क चौड़ी करने का भी विरोध कर रहे हैं। और दूसरी तरफ फ्लाईओवर बनाने का भी विरोध कर रहे हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हल्द्वानी की जनता रोजाना जाम से जूझती रहेगी। इसका कोई समाधान नहीं निकलेगा।

यह भी पढ़ें :  पर्यावरण के सच्चे प्रहरी ‘नेचर मैन’ भूपेंद्र सिंह मेहरा को अब समाज के सहयोग की जरूरत

You missed

error: Content is protected !!