ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के चमोली जिले में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर पोखरी रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई।

हादसे में दंपती और उनके एक बेटे की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बेटा गंभीर घायल है।
जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और बेटे अम्बुज त्रिपाठी( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। वह वहां से वापस लौट रहे थे।

इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई।

इस दौरान कार में सवार अरविंद, अनिता और अनन्त की जलकर मौत हो गई। वहीं, अम्बुज घायल हो गया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : राज्य स्थापना दिवस 9 Nov को पहाडी आर्मी उत्तराखंड कर रहा है विचार गोष्टी का आयोजन 

You missed

error: Content is protected !!