ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर जनपद में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मनोज कत्याल एवं अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

थाना बनभूलपुरा में दर्ज मु0अ0सं0 76/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त ध्रुव Sharma उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी करते हुए 19 मई 2026 को रुद्रपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 70-80 CCTV खंगालकर दो ईनामी वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
error: Content is protected !!