ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत संचालक डॉ. बी.एस. बिष्ट से नैनीताल में प्रो. भुवन चन्द्र आर्य, डॉ. बी.एस. कालाकौटी एवं प्रो. ललित तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ. बिष्ट को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान डॉ. बी.एस. बिष्ट ने राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बड़ों का आशीर्वाद सदैव प्रेरणा और शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।

बैठक के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रांत संचालक का स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणा उन्हें समाज व राष्ट्रहित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें :  महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज नानकमत्ता में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया, सांख्यिकी के महत्व पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!