ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-58/ उ०अ० से०च०आ०/2024, दिनांक 14 मार्च, 2024 में विज्ञापित सहायक अध्यापक (एल०टी०) के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 18 अगस्त, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक राज्य के 13 जनपदों के 153 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गयी।

उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर कुंजियां अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की जा रही है।

उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि औपबंधिक उत्तर-कुंजियों के सापेक्ष प्रश्नों/उत्तरों पर आपत्तियाँ होने की दशा में दिनांक 02 सितम्बर, 2024 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियां / प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए दिनांक 28 अगस्त, 2024 को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।

अतः सभी अभ्यर्थी आयोग की बेवसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर दिये गये लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियां / प्रत्यावेदन दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को आपत्तियां / प्रत्यावेदनों के संबंध में सहायक सामग्री / साक्ष्य भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। दिनांक 02 सितम्बर, 2024 की सांय 5:00 बजे के पश्चात प्राप्त आपत्तियां / प्रत्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामद

You missed

error: Content is protected !!