ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कोटाबाग के ड्रीमलैंड रिसोर्ट में घुसकर हंगामा, मारपीट की धमकी से मचा हड़कंप; लेनदेन विवाद भी आया सामने

रिपोर्टर नीरज तिवारी 

कालाढूंगी/कोटाबाग। ड्रीमलैंड रिसोर्ट में दिनदहाड़े उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन अज्ञात युवक कथित रूप से रिसोर्ट में घुसकर मालिक के साथ मारपीट करने के इरादे से पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि युवकों ने परिसर में घुसते ही रिसोर्ट स्वामी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रिसोर्ट स्वामी का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी जान-माल को खतरा बना रहेगा।

वहीं, मामले में दूसरा पक्ष अलग ही दावा कर रहा है। उनका कहना है कि यह पूरा विवाद आपसी लेनदेन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि रिसोर्ट स्वामी पर उनकी धनराशि बकाया है और वह भुगतान में टालमटोल कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी पुलिस की भूमिका को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

इस पूरे प्रकरण में वास्तविकता क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल यह मामला आपसी विवाद से बढ़कर कानून-व्यवस्था का रूप लेता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें :  समय पर इलाज न मिलने से पूर्व प्रधान की मौत, अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; डीएम ने दिए जांच के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!