ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए।

इस वर्ष हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक (98.20%) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज, उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक (98%) प्राप्त कर टॉप किया।

बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने संयुक्त रूप से परीक्षा परिणाम जारी किए।

निदेशक डॉ. सती के अनुसार इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा, जिसमें 88.03 प्रतिशत छात्र और 96.08 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 85.11 दर्ज किया गया, जिसमें 81.93 प्रतिशत छात्र और 88.09 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 847 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें हाईस्कूल के 382 में से 239 और इंटर के 464 में से 279 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

परीक्षार्थी अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in⁠� पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  NEET री-एग्जाम के दौरान SSP मंजूनाथ टी.सी. का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

You missed

error: Content is protected !!